मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Religious General गाज़ियाबाद

गाजियाबाद की सोसायटी में लड्डू गोपाल की छठी का भक्ति पूर्ण आयोजन

गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में लड्डू गोपाल की छठी का उत्सव बड़ी धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
गाजियाबाद की सोसायटी में लड्डू गोपाल की छठी का भक्ति पूर्ण आयोजन
Image credit: News Darpan Team

गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में लड्डू गोपाल की छठी का उत्सव बड़ी धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में मंदिर परिसर में सोसायटी की महिलाओं और श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या मौजूद रही।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कान्हा जी की छठी से जुड़े भजन और गीत गाए। ढोलक व मंजीरों की सुरीली थाप पर भक्ति गीत गाते हुए उन्होंने नृत्य भी किया। पूरे मंदिर में भक्ति का माहौल छाया रहा। महिलाओं ने कान्हा जी को झूला झुलाते हुए बधाइयां दीं और उनकी लीलाओं का गुणगान किया।

इसके बाद विधि-विधान से लड्डू गोपाल की आरती उतारी गई। आरती के बाद सभी भक्तों को कढ़ी-चावल का प्रसाद बांटा गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।

मंदिर के पुजारी पंडित राजीव मिश्रा ने बताया कि छठी के अवसर पर हुए संकीर्तन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम भक्ति भावना को और मजबूत करते हैं।

सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से सोसायटी में श्रद्धा, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना और मजबूत होती है।

यह आयोजन आलोक मिश्रा एवं करुणा मिश्रा परिवार की ओर से किया गया। मौके पर सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी, करुणा मिश्रा, संतोष बिग, सोनिया मल्होत्रा, पंडित राजीव मिश्रा, सुरेश मिश्रा, आलोक मिश्रा, दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में सोसायटी निवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।