News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
Religious General गाज़ियाबाद

गाजियाबाद की सोसायटी में लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई

गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में बुधवार को लड्डू गोपाल की छठी का उत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

गाजियाबाद की सोसायटी में लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई
Image credit: News Darpan Team

गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में बुधवार को लड्डू गोपाल की छठी का उत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर सोसायटी की बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटे और भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कान्हाजी की छठी से जुड़े भजन और गीत गाए। "आज हमारे कन्हैया की छठी है बधाई हो बधाई" जैसे भजनों पर महिलाएं झूमती नजर आईं। ढोलक और मंजीरों की मधुर धुन पर भक्ति गीत गाते हुए महिलाओं ने नृत्य भी किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल छाया रहा।

इस दौरान कान्हा जी को झूला झुलाते हुए महिलाओं ने बधाइयां दीं। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ लड्डू गोपाल की आरती की गई। आरती के बाद सभी भक्तों को कढ़ी-चावल का प्रसाद बांटा गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करते हुए भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर के पुजारी पंडित राजीव मिश्रा ने बताया कि लड्डू गोपाल की छठी के मौके पर आयोजित संकीर्तन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने इस मौके पर कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सोसायटी में श्रद्धा, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

लड्डू गोपाल की छठी का यह आयोजन आलोक मिश्रा और करुणा मिश्रा परिवार की ओर से किया गया था। इस अवसर पर सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी, करुणा मिश्रा, संतोष बिग, सोनिया मल्होत्रा, पंडित राजीव मिश्रा, सुरेश मिश्रा, आलोक मिश्रा, दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लड्डू गोपाल की छठी कहाँ मनाई गई?

गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में लड्डू गोपाल की छठी मनाई गई।

छठी के कार्यक्रम में क्या-क्या किया गया?

कार्यक्रम में महिलाओं ने भजन और गीत गाए, नृत्य किया, कान्हा जी को झूला झुलाया, आरती की गई और प्रसाद के रूप में कढ़ी-चावल बाँटा गया।

इस आयोजन की क्या खासियत थी?

इस धार्मिक आयोजन से सोसायटी में श्रद्धा, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है, जैसा कि सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा।

छठी का आयोजन किसने किया था?

यह आयोजन आलोक मिश्रा और करुणा मिश्रा परिवार की ओर से किया गया था।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।