कानपुर में कच्चे मकान गिरने से पिता और तीन बेटियों की मौत
कानपुर के साढ़ थाना इलाके के हिरनी गांव में एक कच्चा मकान गिरने से एक पिता और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई। एक बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।
कानपुर के साढ़ थाना इलाके के हिरनी गांव में एक कच्चा मकान गिरने से एक पिता और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई। एक बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।
रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते दो खण्ड का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान के अंदर मुकेश और उनकी चार बेटियां काजल, नीतू, पल्लवी और माया मौजूद थे, जो मलबे में दब गए।
मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर दबे हुए लोगों को निकालने का रेस्क्यू काम शुरू कर दिया।
पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और तुरंत सीएचसी पतारा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान पिता मुकेश समेत पल्लवी, नीतू और माया तीनों बेटियों को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल काजल को प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मुकेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। इस हादसे के चलते पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कानपुर में यह हादसा कहां और कब हुआ?
कानपुर के साढ़ थाना इलाके के हिरनी गांव में एक कच्चा मकान रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते अचानक गिर गया। इस हादसे में एक पिता और तीन बेटियों की मौत हो गई।
इस दुर्घटना में कितने लोग प्रभावित हुए?
मकान के अंदर मुकेश और उनकी चार बेटियां काजल, नीतू, पल्लवी और माया थे। इनमें से मुकेश, पल्लवी, नीतू और माया की मौत हो गई। काजल गंभीर रूप से घायल हैं और इलाज चल रहा है।
मकान के अंदर के लोगों को कैसे निकाला गया?
आसपास के ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर बचाव का काम शुरू किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गए। लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया और तुरंत CHC पतारा पहुंचाया गया।
मुकेश का परिवार क्या काम करता था?
मुकेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।