उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गरोठ हाईवे स्थित खेड़ा खजुरिया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स नहीं देने को लेकर विवाद हो गया।
उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गरोठ हाईवे पर स्थित खेड़ा खजुरिया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स नहीं देने को लेकर विवाद हो गया।
उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गरोठ हाईवे पर स्थित खेड़ा खजुरिया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स नहीं देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने टोलकर्मी के साथ लाठी, थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक टोलकर्मी को थप्पड़ मारते नजर आ रहा है।
मामले में राघवी पुलिस ने जांच के बाद देर रात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर दीपक कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में पूरी घटना की जानकारी दी। दीपक कुमार के मुताबिक, 19 सितंबर की रात करीब 1 बजे राहुल सिंह कार (MP-09-ZU-7776) से खेड़ा खजुरिया टोल प्लाजा पहुंचा था।
आवेदन में बताया गया है कि राहुल सिंह ने अपनी कार बीच सड़क पर खड़ी कर दी और फिर टोल प्लाजा के केबिन में आ गया। आरोप है कि टोल टैक्स नहीं देने की बात को लेकर राहुल ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
दीपक के मुताबिक, जब उसने गाली देने से मना किया तो राहुल ने लाठी उठाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने डंडे, थप्पड़ और मुक्कों से पीटा। घटना के दौरान टोल प्लाजा के चेंबर में भी मारपीट हुई। पुलिस ने आवेदन और जांच के आधार पर केस दर्ज किया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उज्जैन में टोल प्लाजा पर विवाद कहां हुआ?
यह विवाद उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गरोठ हाईवे पर स्थित खेड़ा खजुरिया टोल प्लाजा पर हुआ।
टोल प्लाजा पर विवाद किस बात को लेकर हुआ?
विवाद टोल टैक्स नहीं देने की बात को लेकर हुआ। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने गाली-गलौज और मारपीट की।
मारपीट का आरोप किस पर लगा है?
मारपीट का आरोप राहुल सिंह पर लगा है। वह कार नंबर MP-09-ZU-7776 से टोल प्लाजा पहुंचा था।
टोलकर्मी के साथ कैसे मारपीट की गई?
आरोप है कि युवक ने टोलकर्मी को लाठी, थप्पड़ और मुक्कों से पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की?
राघवी पुलिस ने जांच और टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर दीपक कुमार के आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।