3 नवंबर को दिबियापुर कॉलेज में नवाचार-एआई पर कार्यशाला
छत्रपति शाहूजी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन (CSJMIF) द्वारा संचालित नवाचार प्रकोष्ठ के अंतर्गत विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर में नवाचार एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक दिवसीय कार्यशाला का
छत्रपति शाहूजी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन (CSJMIF) द्वारा संचालित नवाचार प्रकोष्ठ के अंतर्गत विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर में नवाचार एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला दिनांक 03 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को समय पूर्वाह्न 11 बजे विवेकानंद सभागार में होगी।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में नवाचार एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इनके व्यवहारिक उपयोग की समझ विकसित करना है। कार्यक्रम में वर्तमान तकनीकी-आर्थिक परिवेश में नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रासंगिकता पर चर्चा की जाएगी।
महाविद्यालय प्रबंधक श्री आनन्द गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला के दौरान दैनिक जीवन, शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में नवाचार तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यवहारिक उपयोग पर विद्वानों द्वारा चर्चा की जाएगी। इन विषयों से जुड़े जरूरी पहलुओं को विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामने रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से पधार रहे नवाचार एवं ए. आई. विशेषज्ञ श्री सुदर्शन त्रिपाठी प्रोजेक्टर के माध्यम से विशेष प्रजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे। कार्यशाला में नवाचार और ए. आई. के इस्तेमाल से जुड़े विषयों को समझाया जाएगा।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग
- 2
मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई
- 3
सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र
- 4
शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल
- 5
श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।