अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का FIR दर्ज, महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बिसरख थाने में शिकायत दर्ज
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बिसरख थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क, ग्रेटर नोएडा में रहने वाली एक महिला ने अखिलेश यादव के खिलाफ गाली-गलौज और आपत्तिजनक बयान दिए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है।
इस मौके पर अक्षय चौधरी ने कहा कि राजनीतिक मतभेद होना अलग बात है, लेकिन किसी भी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि के खिलाफ ऐसी अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस प्रशासन से महिला के खिलाफ जल्द से जल्द उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अक्षय चौधरी ने यह भी कहा कि संबंधित महिला को अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से अखिलेश यादव से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बिसरख थाने में लिखित शिकायत दी गई है और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद है।
इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर, समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रतीक भाटी, छात्रसभा के प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी, पूर्व छात्रसभा जिलाध्यक्ष हैप्पी पंडित, अमन भाटी और जिला सचिव इमरान मलिक सहित कई पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। अक्षय चौधरी ने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में विश्वास रखती है और किसी भी तरह की अभद्रता या अपमानजनक टिप्पणी का विरोध करती है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।