यूपी के गोंडा में अखिलेश यादव को निशाना बनाते विवादित पोस्टर लगे
यूपी के गोंडा जिले में एक बार फिर समाजवादी पार्टी और पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए विवादित पोस्टर लगाए गए हैं।
यूपी के गोंडा जिले में एक बार फिर समाजवादी पार्टी और पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। जैसे-जैसे चुनाव की सरगमियां तेज हो रही हैं, वैसे-वैसे बयानबाजी का दौर भी जोर पकड़ता जा रहा है और इस बार समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार को लेकर ये विवादित पोस्टर सामने आए हैं।
इन पोस्टरों को सोमवार तड़के सुबह गोंडा-लखनऊ हाईवे पर चौपाल सागर के पास लगाया गया। पोस्टर में अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी की तस्वीरों के साथ-साथ अखिलेश यादव की फोटो भी लगाई गई है। पोस्टर पर लिखा है, "आजम, अतीक और मुख्तार यही चलाते थे सरकार, अखिलेश के माफिया माफिया के अखिलेश।" इसके अलावा पोस्टर में अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी से जुड़ी अलग-अलग खबरों की कटिंग भी बीच में लगाई गई हैं।
विवादित पोस्टर लगने की खबर फैलते ही सपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। पोस्टर लगने की सूचना मिलने के बाद समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लाल चंद्र गौतम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को बुलाया और लगे हुए दोनों विवादित पोस्टरों को फाड़कर हटा दिया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।