News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Politics Breaking news श्रावस्ती

श्रावस्ती में BJP के तीन बार चेयरमैन गुड्डू समाजवादी पार्टी में शामिल

श्रावस्ती की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। BJP के तीन बार चेयरमैन रहे जितेंद्र गुप्ता उर्फ 'गुड्डू' ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

श्रावस्ती में BJP के तीन बार चेयरमैन गुड्डू समाजवादी पार्टी में शामिल
Image credit: News Darpan Team

श्रावस्ती की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। BJP के तीन बार चेयरमैन रहे जितेंद्र गुप्ता उर्फ 'गुड्डू' ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

इकौना से तीन बार चेयरमैन रह चुके और यूपी चेयरमैन संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू ने पाला बदल दिया। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में सैकड़ों समर्थकों के साथ गुड्डू ने 'साइकिल' का हैंडल थामा।

पूर्व चेयरमैन गुड्डू के साथ भाजपा छोड़कर आए नंद किशोर गिरी ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली।

290 श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। गुड्डू की समाजवादी पार्टी में एंट्री से भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नए नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुड्डू कौन हैं और उन्होंने क्या किया?

जितेंद्र गुप्ता जिन्हें गुड्डू के नाम से जाना जाता है, श्रावस्ती के इकौना से तीन बार चेयरमैन रहे हैं। वह BJP छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

गुड्डू ने समाजवादी पार्टी में कब और कहां शामिल हुए?

गुड्डू लखनऊ में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और साइकिल का हैंडल थामा।

गुड्डू के साथ और कौन BJP से समाजवादी पार्टी में गए?

नंद किशोर गिरी भी गुड्डू के साथ BJP छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली।

इस घटना का श्रावस्ती की राजनीति पर क्या असर पड़ा?

गुड्डू की समाजवादी पार्टी में एंट्री से श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र (290) में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं और BJP खेमे में खलबली मच गई है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।