मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics Breaking news उज्जैन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार उज्जैन का करेंगे दौरा

उज्जैन में 17 और 18 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का प्रवास रहेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बार है जब नितिन नवीन उज्जैन आ रहे हैं।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार उज्जैन का करेंगे दौरा
Image credit: News Darpan Team

उज्जैन में 17 और 18 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का प्रवास रहेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बार है जब नितिन नवीन उज्जैन आ रहे हैं।

नितिन नवीन 17 सितंबर को उज्जैन पहुंचेंगे। इसी दौरान शाम को वे शिप्रा नदी किनारे सेवा संकल्प के तहत होने वाले 25 लाख दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दो दिन उज्जैन में रह सकते हैं। उनके स्वागत की तैयारी के लिए भाजपा संगठन में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

नितिन नवीन के RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करने की भी संभावना है। हालांकि, वे युवा धर्म संसद में शामिल होंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है।

आगमन को लेकर संघ और भाजपा संगठन के साथ पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गीता भवन में चलने वाला कार्यक्रम सेवाज्ञ संस्थानम् 17 से 19 सितम्बर तक तीन दिन तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी, प्रसिद्द गीतकार मनोज मुन्तशिर, IIM इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय, विष्णु प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।

चर्चा है कि इन कार्यक्रमों के बाद संघ प्रमुख सरदारपुरा स्थित संघ कार्यालय आराधना भवन भी जा सकते हैं। RSS प्रमुख संघ बैठकों में शामिल होंगे जबकि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 25 लाख दीपों के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

#bharatiya janata party#nitin naveen#उज्जैन#दीप प्रज्वलन

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।