बहराइच के ब्राह्मणीपुरा में 36 साल की परंपरा के साथ गणेश उत्सव की धूम
बहराइच में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है और पूरे शहर में भक्ति का माहौल है। शहर के ब्राह्मणीपुरा इलाके में सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित गणेश जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है जिसके दर्शन के लिए भक्तों
बहराइच में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है और पूरे शहर में भक्ति का माहौल है। शहर के ब्राह्मणीपुरा इलाके में सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित गणेश जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है जिसके दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
इस परंपरा की शुरुआत 1988 में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता राधा रमण यज्ञसैनी ने की थी जब उन्होंने पहली बार यहां गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। तब से लेकर अब तक यह परंपरा लगातार जारी है।
सुबह और शाम के समय सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हो रहे हैं। दर्शन के लिए भक्तों का लगातार तांता लगा हुआ है और भव्य सजावट के साथ सजाए गए पंडाल ने इस जगह को आकर्षण का मुख्य केंद्र बना दिया है।
25 सितंबर को गाजे बाजे के साथ पूरे शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।