News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
Religious General बहराइच

बहराइच में गणेश महोत्सव की धूम, भक्ति गीतों से भरा पड़ा माहौल

बहराइच जिले में गणेश महोत्सव की धूम, भक्ति गीतों और नृत्य से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु बहराइच जिले में गणेश महोत्सव को लेकर पूरे इलाके में आस्था और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

बहराइच में गणेश महोत्सव की धूम, भक्ति गीतों से भरा पड़ा माहौल
Image credit: News Darpan Team

बहराइच जिले में गणेश महोत्सव को लेकर पूरे इलाके में आस्था और उल्लास का माहौल बना हुआ है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सजाए गए गणेश पंडालों में सुबह-शाम पूजा-अर्चना और आरती का सिलसिला लगातार जारी है।

गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। शहर के ब्राह्मणीपुरा, काजीकटरा, गुदड़ी, किला, नवागढ़ी, घसियारी पुरा, मेडिकल कालेज, बशीरगंज धोबी टोला और बक्शीपुरा में धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है।

बहराइच शहर के काजीकटरा स्थित मक्खेश्वर महादेव मंदिर श्रीपालकी गणेश पूजा महोत्सव में रविवार को मेट्रो डांस एकेडमी की ओर से भक्ति गीत, संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने पूरे पंडाल में समां बांध दिया।

कलाकारों ने भगवान गणेश की स्तुति और भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति संगीत की धुनों पर कलाकारों की आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।

गणेश महोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है। समिति की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था का खास ध्यान रखा जा रहा है। पूजा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें।

22 सितंबर दिन मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस विशाल भंडारा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समिति की ओर से भंडारे की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

इस दौरान संरक्षक मनोज गुप्ता, प्रेम शंकर, अमरीश साहू, आशीष साहू, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार साहू, रवि गुप्ता, हरिओम, पवन जायसवाल, प्रदीप साहू, ओम प्रकाश त्यागी, अध्यक्ष संदीप सोनी, मंत्री ऋषि प्रकाश जायसवाल, सोनी, शाश्वत साहू, विशाल साहू, प्रफुल्ल गुप्ता, संगठन मंत्री राज पटवा, उदय साहू, ऋषि साहू, व्यवस्थापक प्रभाकर साहू सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

गणेश महोत्सव का समापन 25 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। गणपति बप्पा की प्रतिमा को सुसज्जित पालकी में विराजमान करके नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। भक्त 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष के साथ इस शोभायात्रा में शामिल होंगे।

शोभायात्रा के बाद झिंगहाघाट पर गणपति प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर गणपति बप्पा को विदाई देने की अपील की है। पूरे जिले में गणेश महोत्सव का उत्साह देखते ही बन रहा है और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस पर्व को मना रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बहराइच में गणेश महोत्सव कहाँ-कहाँ मनाया जा रहा है?

बहराइच शहर के ब्राह्मणीपुरा, काजीकटरा, गुदड़ी, किला, नवागढ़ी, घसियारी पुरा, मेडिकल कालेज, बशीरगंज धोबी टोला और बक्शीपुरा में धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है।

काजीकटरा में मक्खेश्वर महादेव मंदिर में क्या कार्यक्रम हुआ?

रविवार को Metro Dance Academy की ओर से भक्ति गीत, संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने भगवान गणेश की स्तुति और भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

गणेश महोत्सव का समापन कब और कैसे होगा?

25 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा। गणपति प्रतिमा को सुसज्जित पालकी में विराजमान करके नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी और फिर झिंगहाघाट पर विधिवत विसर्जन किया जाएगा।

22 सितंबर को क्या विशेष आयोजन है?

22 सितंबर को मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

#ganesh festival#धार्मिक पर्व#नृत्य कार्यक्रम#बहराइच#भक्ति संगीत

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।