बहराइच के मेधावी छात्रों को मिलेगी पढ़ाई के लिए खास स्टडी टेबल
बहराइच के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अब पढ़ाई के लिए खास स्टडी टेबल मिलेगी।
बहराइच के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अब पढ़ाई के लिए खास स्टडी टेबल मिलेगी। देवीपाटन मंडल गोंडा की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर यह अनोखा कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका मकसद प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारना और बच्चों को घर पर पढ़ाई का बेहतर माहौल देना है।
विकास भवन सभागार में हुए मुख्य कार्यक्रम में बहराइच के सांसद डॉ आनंद कुमार गोंड ने इस योजना की शुरुआत की। उन्होंने ताजखोदाई, बहादुरपुर और सुसरौली स्कूल के 56 होनहार बच्चों को फोल्डेबल स्टडी टेबल बांटी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, जिला विकास अधिकारी राज कुमार और प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनीष कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
मंडलायुक्त और जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले की 90 ग्राम पंचायतों के चुनिंदा स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक हर क्लास में टॉप तीन स्थान पाने वाले बच्चों को यह टेबल दी जा रही है। हर स्कूल से करीब 24 छात्र इसका फायदा उठाएंगे। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 2,160 मेधावी बच्चों को स्टडी टेबल मिलेगी।
खास बात यह है कि इन टेबल्स पर कार्टून प्रिंट किए गए हैं ताकि बच्चों का मन पढ़ाई में ज्यादा लगे। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण इलाकों के बच्चों को आरामदायक पढ़ाई का माहौल मिलेगा और वे शिक्षा में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। सांसद और सीडीओ ने बच्चों से बात करते हुए उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।