मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
कानपुर में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, चार लोगों को लगी गोलीहमीरपुर में पीएम आवास योजना की गड़बड़ी रोकने को घर-घर जांचअमेठी में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा रेफरहमीरपुर में युवक की हत्या के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामदगोहद में स्कूल बस की टक्कर से 11 साल की छात्रा की मौतरायबरेली में ट्रक और टेलर की टक्कर, चालक की मौत; दूसरा गंभीरआगा सैयद रूहुल्लाह नेशनल कॉन्फ्रेंस से अलग, श्रीनगर सीट से इस्तीफादेवास में टीआई दिलीप पुरी को कुचलने का आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में घायल
National Press note बहराइच

बहराइच में छापेमारी के दौरान 125 किलो दूषित छेना-रसगुल्ला नष्ट

त्योहार से पहले बहराइच में खाद्य विभाग की छापेमारी आगामी त्योहार को देखते हुए बहराइच में मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी जारी है।

बहराइच में छापेमारी के दौरान 125 किलो दूषित छेना-रसगुल्ला नष्ट
Image credit: News Darpan Team

त्योहार से पहले बहराइच में खाद्य विभाग की छापेमारी

आगामी त्योहार को देखते हुए बहराइच में मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई के दौरान जरवल रोड के तूफानी चौराहे पर स्थित बंगाली मिष्ठान भण्डार से करीब 125 किलो दूषित छेना और रसगुल्ला नष्ट कराया गया। कार्रवाई के बाद जरवल रोड की बाजार बंद हो गयी।

बहराइच में सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. अमर सिंह वर्मा ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ.प्र.. और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि त्योहार के मद्देनजर मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बहराइच और अन्तर्जनपदीय टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की 02 टीमों ने जरवल रोड, कैसरगंज, रिसिया बाजार और गम्भीरवा समेत कई बाजारों में छापामार कार्यवाही की। जरवल रोड के तूफानी चौराहे पर स्थित बंगाली मिष्ठान भण्डार के फ्रीजर में कई दिन पुराने दूषित छेना और रसगुल्ला रखे मिले। इनकी मात्रा लगभग 125 कि0ग्रा0 बताई गई। टीम ने इन्हें नष्ट करा दिया।

इसके बाद टीम ने कैसरगंज स्थित झगरू स्वीट शॉप से खोया का नमूना लिया। तहसील के निकट स्थित बद्री स्वीट शॉप से दूध बर्फी और मिल्क केक का नमूना लिया गया। दूसरी टीम ने रिसिया बाजार स्थित विनायक इंटरप्राइजेज से छेना रसगुल्ला और गुलाबजामुन के नमूने लिए।

गम्भीरवा बाजार स्थित यादव मिष्ठान भण्डार से दूध बर्फी और मिल्क केक के नमूने लिए गए। वहीं, सुरेश स्वीट शॉप से पेड़े का नमूना लिया गया। शिवनगर में 01 प्रतिष्ठान से दूध का नमूना भी लिया गया। इस तरह कैसरगंज, रिसिया और गम्भीरवा में कुल 08 नमूने संग्रहीत किये गये।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में सहायक आयुक्त डॉ. अमर सिंह वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्य वर्मा, अजय कुमार सिंह, कृपा शंकर, विनय कुमार, अनूप सिंह एवं श्रीमती प्रीती वर्मा आदि शामिल रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग

  2. 2

    मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई

  3. 3

    सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र

  4. 4

    शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल

  5. 5

    श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।