प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बाइक ने शिक्षक को कुचला, सवार फरार
प्रतापगढ़ में कंपोजिट विद्यालय टिकरिया बुजुर्ग में तैनात सहायक अध्यापक जय नारायण गुप्ता को तेज रफ्तार अपाची बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रतापगढ़ में कंपोजिट विद्यालय टिकरिया बुजुर्ग में तैनात सहायक अध्यापक जय नारायण गुप्ता को तेज रफ्तार अपाची बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि जय नारायण गुप्ता सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अपाची बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में शामिल बाइक का नंबर UP 72 BY 7150 बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल शिक्षक को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गई। हादसे की जानकारी मिलने पर विद्यालय के अन्य शिक्षक भी मौके पर पहुंचे।
सहायक अध्यापक जय नारायण गुप्ता मीरा भवन, प्रतापगढ़ से कंपोजिट विद्यालय टिकरिया बुजुर्ग में शिक्षण कार्य के लिए आते हैं।
पुलिस ने मौके से मिली बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। पुलिस अब बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए फरार चालक की पहचान करने में जुटी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रतापगढ़ में शिक्षक को क्या हुआ?
प्रतापगढ़ के कंपोजिट विद्यालय टिकरिया बुजुर्ग में तैनात सहायक अध्यापक जय नारायण गुप्ता को तेज रफ्तार Apache बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक सवार के साथ क्या हुआ?
दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। वह अभी तक नहीं पकड़ा गया है।
बाइक का नंबर क्या है?
दुर्घटना में शामिल बाइक का नंबर UP 72 BY 7150 है। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने घायल शिक्षक को सीएचसी कुंडा ले जाकर इलाज के लिए भर्ती कराया। बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए फरार चालक की पहचान करने में लगी है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 4
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।