पृथ्वीगंज बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप मौर्य के तबादले पर भावभीनी विदाई
प्रतापगढ़ में पृथ्वीगंज बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप मौर्या के स्थानांतरण पर उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई। इस मौके पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
प्रतापगढ़ में पृथ्वीगंज बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप मौर्या के स्थानांतरण पर उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई। इस मौके पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने प्रदीप मौर्या को सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की।
समारोह में दाऊदपुर के ग्राम प्रधान रोहित सिंह ने कहा कि प्रदीप मौर्या ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आम जनता के बीच बेहतर तालमेल और विश्वास कायम किया। रोहित सिंह ने कहा कि चौकी प्रभारी के कार्यकाल में पुलिस और लोगों के बीच संबंध बेहतर हुए।
व्यापारी राजेश सिंह ने कहा कि प्रदीप मौर्या के प्रयासों से पृथ्वीगंज बाजार में अमन-चैन और शांति का माहौल बना रहा। उन्होंने कहा कि चौकी प्रभारी का व्यवहार हमेशा सहयोगात्मक रहा। व्यापारियों और आम लोगों के साथ उनका व्यवहार सहज और सहयोगपूर्ण रहा।
इसी क्रम में तरुण चेतना के सह-निदेशक हकीम अंसारी ने भावुक होते हुए प्रदीप मौर्या को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदीप मौर्या का कार्यकाल क्षेत्रवासियों के लिए यादगार रहेगा।
हकीम अंसारी ने कहा कि आज उनके ही पहल से चौंक पर सी.सी. टी.वी लगवाया गया है। उन्होंने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के साथ ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि प्रदीप मौर्या के जाने से क्षेत्र के लोगों को उनकी कमी महसूस होगी। विदाई समारोह में पिंटू उमर वैश्य, उपनिरीक्षक उमेंद्र शुक्ला, कांस्टेबल राहुल, शिवराज, अरुण यादव, अभिषेक, अरविंद, रंजय सिंह, विवेक उमर वैश्य, संतोष पांडेय, अरविंद मिश्रा, संजय मिश्रा, डा. राजेन्द्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रदीप मौर्या को विदाई क्यों दी गई?
प्रतापगढ़ में पृथ्वीगंज बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप मौर्या के तबादले पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह में प्रदीप मौर्या को किसने सम्मानित किया?
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें सम्मानित किया।
प्रदीप मौर्या ने क्षेत्र के लिए क्या काम किया?
उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस और लोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और क्षेत्र में शांति कायम रखने में अहम भूमिका निभाई।
प्रदीप मौर्या के कार्यकाल में क्या खास काम हुआ?
उनकी पहल पर चौक पर सीसीटीवी लगवाया गया।
समारोह में प्रदीप मौर्या को क्या भेंट किया गया?
तरुण चेतना के सह-निदेशक हकीम अंसारी ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग
- 2
मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई
- 3
सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र
- 4
शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल
- 5
श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।