अमेठी में बिजली के तार की चपेट में आकर युवक की मौत
अमेठी के कोतवाली इलाके में खेरौना अमेठी बाईपास के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है।
अमेठी के कोतवाली इलाके में खेरौना अमेठी बाईपास के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। इस घटना को लेकर परिवार वालों और स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही की वजह से युवक की मौत हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि जमीन से सिर्फ 5-6 फुट की ऊंचाई पर बिजली का तार लटक रहा था, जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर जमकर विरोध जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया और विभागीय जांच में सहयोग करने की अपील की, जिसके बाद परिजन मान गए।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।