अमेठी में हाईवे के पास संदिग्ध हालात में युवक की लाश मिली
अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव हाइवे किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घर से महज 500 मीटर की दूरी पर युवक का शव मिलने से परिजनों में सदमे की लहर दौड़ गई।
अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव हाइवे किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घर से महज 500 मीटर की दूरी पर युवक का शव मिलने से परिजनों में सदमे की लहर दौड़ गई।
परिजनों ने बताया कि युवक कल घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। घटनास्थल पर जहां शव मिला है, वहां एक जंगली पेड़ काटते समय युवक विद्युत तार की चपेट में आ गया, ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है।
परिजनों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लटक रहे खतरनाक तार की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। परिजनों का कहना है कि विद्युत विभाग की अनदेखी ने उनके परिजन की जान ले ली।
यह मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के अमेठी बाईपास खेरौना के पास का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।