अलीगढ़ में चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
अलीगढ़ के लोधा इलाके में चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना रोरावर के जलालपुर निवासी शरीफ की पत्नी रेशमा का रविवार को मोबाइल चोरी हो गया था।
थाना रोरावर के जलालपुर निवासी शरीफ की पत्नी रेशमा का रविवार को मोबाइल चोरी हो गया था। महिला ने थाना रोरावर में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को टीम गठित की और गांव सलेमपुर माफी की ओर रेलवे अंडरपास पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल पुत्र महावीर निवासी गौमत थाना खैर बताया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।