लोधा पुलिस ने चोरी के गेहूं के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
लोधा पुलिस ने चोरी के गेहूं से भरे मैक्स के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 22 बोरे गेहूं बरामद किए हैं जिनका वजन 980 किलोग्राम है।
लोधा पुलिस ने चोरी के गेहूं से भरे मैक्स के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 22 बोरे गेहूं बरामद किए हैं जिनका वजन 980 किलोग्राम है।
अलीगढ के थाना लोधा क्षेत्र के गांव अकबर पुर बड़ा गांव निवासी योगेंद्र पाल सिंह के ट्यूबवेल से शनिवार रात को मैक्स सवार अज्ञात चोर कुंडी तोड़कर करीब 15 कुंतल गेहूं चोरी कर ले गए थे। योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
मंगलवार दोपहर में मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव ल्होसरा विसावन नई कॉलोनी के पास मैक्स सवार दो युवक खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाई जिसमें हल्का दरोगा जावेद हसन, कांस्टेबल राजकुमार, रविंद्र कुमार, मोहित लोहिया, अजय धामा और रुपक चौधरी शामिल थे।
पुलिस टीम ने घेराबंदी करके मैक्स सवारों को पकड़ लिया। मैक्स में गेहूं भरे हुए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र प्रवेश कुमार ग्राम दूधमां पाली मुकीम पुर और आमिर पुत्र युनूस निवासी लल्ला की सीडी नीबरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें जेल भेज दिया है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।