News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Accident Breaking news प्रतापगढ़

सई नदी में नहाते हुए 24 साल के युवक की डूबने से मौत

प्रतापगढ़ के कोतवाली नगर थाना इलाके में सई नदी में नहाने गया एक 24 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया।

सई नदी में नहाते हुए 24 साल के युवक की डूबने से मौत
Image credit: News Darpan Team

प्रतापगढ़ के कोतवाली नगर थाना इलाके में सई नदी में नहाने गया एक 24 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू करा दी गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात थाना इलाके के धारूपुर गांव में रहने वाला टिक्कू यादव उर्फ दिव्यांशु यादव (24) पुत्र लालमणि यादव अपने गांव के ही दो किशोरों दीपक गौड़ (14) और प्रियांशु गौड़ (12) के साथ पूरे ईश्वरनाथ गांव में एक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में आया हुआ था।

बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर तीनों सई नदी के किनारे पहुंचे। नदी किनारे महुआ के पेड़ के नीचे बैठने के दौरान दिव्यांशु ने गर्मी लगने की बात कही। इसके बाद उसने कपड़े उतारे और नदी में नहाने चला गया। कुछ देर बीतने के बाद जब वह नदी से बाहर नहीं आया तो दोनों किशोरों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में युवक की तलाश शुरू कराई। काफी कोशिश के बावजूद समाचार लिखे जाने तक दिव्यांशु का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी के आसपास लगातार तलाश में जुटी रही। घटना की जानकारी युवक के परिजनों को भी दी गई। परिजन मौके पर पहुंच गए और नदी किनारे युवक की तलाश को लेकर जुटे रहे।

पूरे ईश्वरनाथ गांव के पास सई नदी में डूबने की यह घटना पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश में लगे हुए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कहां हुई?

यह घटना प्रतापगढ़ के कोतवाली नगर थाना इलाके में सई नदी में हुई। युवक पूरे ईश्वरनाथ गांव के पास नदी में नहाते समय डूब गया।

डूबने वाले युवक का नाम क्या था?

डूबने वाले युवक का नाम टिक्कू यादव उर्फ दिव्यांशु यादव था। वह 24 साल का था और धारूपुर गांव में रहता था।

यह घटना कब हुई?

यह घटना शुक्रवार दोपहर को हुई। दिव्यांशु गर्मी लगने की बात कहकर नदी में नहाने गया था।

घटना के समय और कौन वहां था?

घटना के समय दीपक गौड़ (14 साल) और प्रियांशु गौड़ (12 साल) नाम के दो किशोर वहां थे। वे सभी पूरे ईश्वरनाथ गांव में एक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण पर आए थे।

बचाव कार्य कैसे शुरू किया गया?

जब दिव्यांशु नदी से नहीं निकले तो दोनों किशोरों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुट गई।

#डूबने से मौत#प्रतापगढ़#सई नदी

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।