मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Religious Press note प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ के महुली वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई गई दीपावली, बांटे उपहार

दीपावली पर एलायंस क्लब ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां वृद्ध दादा-दादी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारा संकल्प:- रोशनलाल उमरवैश्य प्रतापगढ।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
प्रतापगढ़ के महुली वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई गई दीपावली, बांटे उपहार
Image credit: News Darpan Team

दीपावली पर एलायंस क्लब ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

वृद्ध दादा-दादी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारा संकल्प:- रोशनलाल उमरवैश्य

प्रतापगढ। दीपावली के अवसर पर आज वृद्धाश्रम महुली में रह रहे वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। एलायंस क्लब की ओर से बुजुर्गों को दीपावली से जुड़ी लाई, चूरा, खिलौना, गट्टा, मिठाई आदि उपहार दिए गए।

इस मौके पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल डायरेक्टर और समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फल और मिष्ठान का वितरण भी किया।

रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा, “वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका आशीर्वाद ही हमारे जीवन का सबसे बड़ी पूंजी है। जो सदैव हमें सही राह दिखाती है।”

वरिष्ठ समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन्होंने वृद्धजनों के साथ दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार दिए। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे 80 दादा-दादी का आशीर्वाद उन्हें सदैव मिलता रहता है। इसी से वह कुछ करने की कोशिश कर पाते हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा संकल्प है यहां रह रहे वृद्ध दादा-दादी को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए। मैं सदैव इनकी सेवा करता रहूंगा।”

वृद्धाश्रम के प्रबंधक अम्बिका प्रसाद ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी वृद्धजन दीपावली का त्यौहार बड़े हर्शोल्लास से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी का प्रयास है कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए।

इस अवसर पर आदर्श कुमार, विवेक यादव, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार, अतुल कुमार, साक्षी मिश्रा, प्राची गुप्ता, पीहू आदि उपस्थित रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।