मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics Breaking news बुलंदशहर

योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर जाएंगे पूर्व विधायक अनिल शर्मा के परिवार से मिलने

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दोपहर 2 बजे बुलंदशहर आएंगे। वे शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात करेंगे और शोक संवेदना

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर जाएंगे पूर्व विधायक अनिल शर्मा के परिवार से मिलने
Image credit: News Darpan Team

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दोपहर 2 बजे बुलंदशहर आएंगे। वे शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात करेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

मुख्यमंत्री शिकारपुर के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पर पहुंचेंगे। वहां वे दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदना जताएंगे।

अनिल शर्मा का 3 सितंबर को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वे चार बार विधायक रहे थे और 2023 से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

14 सितंबर को रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस में ही उनकी श्रद्धांजलि सभा और रस्म पगड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

मुख्यमंत्री के कल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। अवंतिका फार्म हाउस पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हेलीपैड बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है।

अवंतिका फार्म हाउस के बराबर में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर हेलीपैड बनाया जा रहा है। शिकारपुर के रानऊ पर बने अवंतिका फार्म हाउस पर मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज हो गई है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।