मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
कानपुर में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, चार लोगों को लगी गोलीहमीरपुर में पीएम आवास योजना की गड़बड़ी रोकने को घर-घर जांचअमेठी में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा रेफरहमीरपुर में युवक की हत्या के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामदगोहद में स्कूल बस की टक्कर से 11 साल की छात्रा की मौतरायबरेली में ट्रक और टेलर की टक्कर, चालक की मौत; दूसरा गंभीरआगा सैयद रूहुल्लाह नेशनल कॉन्फ्रेंस से अलग, श्रीनगर सीट से इस्तीफादेवास में टीआई दिलीप पुरी को कुचलने का आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में घायल
National General अमेठी

अमेठी में चलती पद्मावत एक्सप्रेस में गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया

चलती ट्रेन में महिला ने बच्चे को जन्म दिया अमेठी जिले में चलती ट्रेन के अंदर एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। पद्मावत एक्सप्रेस में रात करीब 1:05 बजे महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई।

अमेठी में चलती पद्मावत एक्सप्रेस में गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया
Image credit: News Darpan Team

अमेठी जिले में चलती ट्रेन के अंदर एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। पद्मावत एक्सप्रेस में रात करीब 1:05 बजे महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। महिला यात्री को पीड़ा में देखकर ट्रेन में मौजूद महिलाओं ने उसकी मदद की और चलती ट्रेन में ही प्रसव कराया।

इस दौरान आरपीएफ की महिला सिपाही ने भी मदद की। बताया गया कि गर्भवती महिला दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही थी। ट्रेन के अमेठी स्टेशन पहुंचने के बाद महिला और बच्चे को एंबुलेंस से सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया।

सीएचसी अमेठी में दोनों का इलाज हो रहा है। चलती ट्रेन में अनजान महिला यात्रियों और आरपीएफ की महिला सिपाही ने मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की। पद्मावत एक्सप्रेस में बच्चे के जन्म के बाद किलकारी गूंज उठी।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग

  2. 2

    मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई

  3. 3

    सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र

  4. 4

    शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल

  5. 5

    श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।