झटका करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, कोहराम
प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में झटका करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में झटका करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
मामला डांडी नगरहन का पुरवा गांव का है। यहां के रहने वाले संजय कुमार मिश्र की पत्नी पचास वर्षीया सीमा मिश्रा मंगलवार की सुबह घर से पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली थीं। इसी दौरान घर के पास खेत में लगाए गए झटका करंट के बाड़ की चपेट में आ गईं।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन सीमा मिश्रा को इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेन्टर ले गए। वहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतका सीमा मिश्रा के एक विवाहित पुत्री और एक पुत्र वैभव मिश्र है। परिवार इस घटना के बाद सदमे में है।
प्रभारी निरीक्षक वरिज कसेरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई तहरीर के आधार पर करेगी।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।