मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Crime Press note श्रावस्ती

श्रावस्ती में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जनपद श्रावस्ती में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
श्रावस्ती में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Image credit: News Darpan Team

जनपद श्रावस्ती में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नसरुद्दीन पुत्र जाबिर खान निवासी हेमपुर बढ़रहवा थाना सिरसिया को पुलिस टीम ने तालबघौड़ा से छोटकी सुईया जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व अपराधों की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा श्री भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री सौरभ सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्री मनोज कुमार मय हमराह ने यह गिरफ्तारी की।

आरोपी को थाना सिरसिया पर पंजीकृत मुकदमा अभियोग संख्या 250/26 धारा 64(2)M bns 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में दिनांक 09/09/2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 07.09.26 को थाना स्थानीय पर वादी शहआलम पुत्र उस्मान खान निवासी बढ़रहवा दाखिला हेमपुर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र में बताया गया था कि विपक्षी नसरुद्दीन उपरोक्त के द्वारा कई बार वादी की पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया।

वादी ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि दिनांक 25.8.26 को आरोपी ने वादी की लड़की को बुलाकर इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिरसिया पर मुकदमा अभियोग संख्या 250/26 धारा 64(2)M bns 5L/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था।

इस मामले में दिनांक 09.09.2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक श्री मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप और हेड कांस्टेबल सत्यानंद यादव शामिल थे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।