वाहन चोर पर पुलिस की गोली, एनकाउंटर में गिरफ्तार
यूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में पुलिस और स्वाट टीम की एक वाहन चोर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में पुलिस और स्वाट टीम की एक वाहन चोर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान रंजीत निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।
सिकंदराबाद के निजामपुर रोड पर बम्बे के पास पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार पुलिस को देखकर वहां से तेजी से भाग निकली। पुलिस ने तुरंत उस गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया।
पीछा करते हुए पुलिस टीम शेरपुर के आगे तक पहुंच गई, जहां बदमाश की कार रास्ते में फंस गई। खुद को चारों तरफ से पुलिस से घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस एनकाउंटर में बदमाश के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस ने बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा, खोखा-जिंदा कारतूस और अर्टिगा कार बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम भी बरामद किए हैं।
सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार ने बताया कि रंजीत शातिर वाहन चोर है। कई जिलों में उसके खिलाफ चोरी, टप्पेबाजी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
यह घटना संवाददाता विशाल कुमार गर्ग ने बुलंदशहर से रिपोर्ट की है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।