बुलंदशहर में श्री श्याम कृपा धाम मंदिर का शिलान्यास, पहुंचे बृजेश पाठक
बृजेश पाठक ने अलीनगर में श्री श्याम कृपा धाम मंदिर का शिलान्यास किया बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव अलीनगर में यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे।
बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव अलीनगर में यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे। उन्होंने श्री श्याम कृपा धाम मंदिर के भव्य शिलान्यास और भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लिया। साधु-संतों के सानिध्य में मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया गया।
बृजेश पाठक ने नरसेना थाना क्षेत्र में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बाबा खाटू श्याम से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की।
अखिलेश यादव और अयोध्या मुद्दे पर बयान
अखिलेश यादव और अयोध्या मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर बृजेश पाठक ने कहा कि सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, “पहले कारसेवकों की हत्या पर माफी मांगें।”
मथुरा से औरंगजेब के निशान हटाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा, “आताइयों के पहचान चिन्ह खत्म होने चाहिए, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया के तहत।”
2027 चुनाव पर दावा
2027 के चुनाव को लेकर बृजेश पाठक ने दावा किया कि “यूपी में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी, सपा गठबंधन को फिर मुंह की खानी पड़ेगी।”
इस कार्यक्रम के दौरान बृजेश पाठक ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर बाइट भी दी।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।