मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Weather Breaking news उत्तर प्रदेश

यूपी में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दो दिन स्कूल बंद

यूपी में लगातार बारिश से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। कई जगह जलभराव हो गया है, नालियां चोक हैं और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। बारिश की वजह से कई सड़कों पर पेड़ गिरने की खबर है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
यूपी में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दो दिन स्कूल बंद
Image credit: News Darpan Team

यूपी में लगातार बारिश से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। कई जगह जलभराव हो गया है, नालियां चोक हैं और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। बारिश की वजह से कई सड़कों पर पेड़ गिरने की खबर है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर सूचना दें।

बारिश के बीच जमुनहा के मल्हीपुर खुर्द में कच्चे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में मलबे में दबकर करीब 20 वर्षीय महमूद रजा घायल हो गए। परिजनों ने मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला। महमूद रजा का CHC मल्हीपुर में इलाज जारी है।

मौसम विभाग यानी IMD ने 27 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी भी दी गई है। प्रशासन ने दो दिनों के लिए सभी स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है। लोगों से अनावश्यक बाहर न निकलने और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

यूपी में बारिश के साथ फ्लैश फ्लड यानी आकस्मिक बाढ़ का अलर्ट भी जारी है। 26-27 सितंबर को 8 जिलों में रेड अलर्ट है। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

26 सितंबर को 32 जिलों में फ्लैश फ्लड यानी आकस्मिक बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज समेत 32 जिले अलर्ट में हैं। इसके अलावा लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच और सीतापुर भी इसमें शामिल हैं।

अतिवृष्टि को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में उतरकर राहत-बचाव कार्य की निगरानी करें। सीएम ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

सीएम योगी ने लोगों से अपील की है कि आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। उन्होंने नदियों और जलाशयों में स्नान से बचने और विशेष सावधानी बरतने को भी कहा है।

#IMD#flash flood#red alert#यूपी बारिश#स्कूल बंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।