कानपुर में भारी बारिश से हालात बिगड़े, चार जिलों में स्कूल बंद
कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। पिछले दो, यानी 48 घंटों से जारी बारिश ने शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। पिछले दो, यानी 48 घंटों से जारी बारिश ने शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कानपुर और आसपास के जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। कानपुर नगर के साथ उन्नाव, कानपुर देहात और फतेहपुर जिले में आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने यह कदम बारिश और जलभराव को देखते हुए उठाया है।
शहर के कई हिस्सों में पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। किदवई नगर, गोविंद नगर, बर्रा, यशोदा नगर, जूही, दामोदर नगर और साकेत नगर समेत कई पॉश इलाके जलमग्न हो गए हैं।
कई सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। इसकी वजह से लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। जलभराव के कारण आने-जाने में दिक्कत हो रही है और कई इलाकों में सामान्य जिंदगी प्रभावित हुई है।
नगर निगम की टीमें पानी निकालने में लगी हैं, लेकिन बारिश लगातार जारी रहने से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कानपुर में बारिश की वजह से किन जिलों में स्कूल बंद रहेंगे?
प्राशासन ने कानपुर नगर, उन्नाव, कानपुर देहात और फतेहपुर जिले में स्कूल बंद रहने के आदेश दिए हैं।
मौसम विभाग ने कानपुर में क्या चेतनानी (अलर्ट) जारी किया है?
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कानपुर और आसपास के जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
कानपुर में कितने समय से भारी बारिश हो रही है?
कानपुर में पिछले 48 घंटों से लगतार भारी बारिश जारी है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 2
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
- 5
अलीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों ने नेट ज़ीरो के लिए उठाया बड़ा कदम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।