मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Uttar Pradesh Breaking news श्रावस्ती

श्रावस्ती में सियार के हमले से दो बुजुर्ग महिलाएं घायल

श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉर्डन थाना इलाके में सियार के हमले से दो महिलाएं घायल हो गई हैं।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
श्रावस्ती में सियार के हमले से दो बुजुर्ग महिलाएं घायल
Image credit: News Darpan Team

श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉर्डन थाना इलाके में सियार के हमले से दो महिलाएं घायल हो गई हैं। दोनों महिलाओं को परिजनों ने गुरुवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक तिलकपुर गांव की रहने वाली रीता (65) पत्नी जगदीश बकरी चराने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक एक सियार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में रीता घायल हो गईं।

इसी गांव की एक और महिला बड़का (75) पत्नी रामफेरन फूल तोड़ने के लिए गई हुई थीं। तभी सियार ने उन पर भी हमला कर दिया, जिसमें वह भी घायल हो गईं।

दोनों महिलाओं के घायल होने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों और परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजन दोनों घायल महिलाओं को लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू कर दिया है। दोनों हमले तिलकपुर गांव में हुए हैं जो नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

#तिलकपुर गांव#श्रावस्ती#सियार हमला

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।