सपा नेता बाबू अली प्रदेश सचिव पद से हटाए गए, अनुशासनहीनता का आरोप
श्रावस्ती में बाबू अली प्रदेश सचिव पद से पदमुक्त श्रावस्ती में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
श्रावस्ती में बाबू अली प्रदेश सचिव पद से पदमुक्त
श्रावस्ती में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने बाबू अली को प्रदेश सचिव पद से पदमुक्त कर दिया है।
डॉ. राजपाल कश्यप की ओर से पदमुक्ति पत्र जारी किया गया है। पत्र में गिलौला क्षेत्र के खड़ैला कमलाभारी, रामपुर पैड़ा गिलौला निवासी बाबू अली पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है।
01 नवंबर 2026 को जारी पत्र में बाबू अली को प्रदेश सचिव पद से पदमुक्त किए जाने का उल्लेख है। इस पत्र की प्रतिलिपि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और श्रावस्ती जिलाध्यक्ष को भी भेजी गई है।
इस कार्रवाई के बाद श्रावस्ती की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।