मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Crime General

चंदौसी के गणेश मेले में दो गुटों के बीच बेल्टों से जमकर मारपीट, 10 गिरफ्तार

चंदौसी में गणेश मेला महोत्सव के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट के बाद पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
चंदौसी के गणेश मेले में दो गुटों के बीच बेल्टों से जमकर मारपीट, 10 गिरफ्तार
Image credit: News Darpan Team

चंदौसी में गणेश मेला महोत्सव के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट के बाद पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामला सोमवार रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है जब गणेश मेले में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया था। बातचीत के दौरान जब गाली गलौज होने लगी तो मामला बिगड़ गया और दोनों तरफ से युवकों ने अपनी बेल्टें निकाल लीं।

इसके बाद युवक एक दूसरे पर बेल्ट बरसाने लगे। दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे भी चले। युवकों ने एक दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर बेल्टों से पीटा। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। मेले में मौजूद कुछ लोगों ने इस मारपीट का वीडियो भी बना लिया। थोड़ी ही देर में यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया।

घटना के बाद लोगों ने कहा है कि मेले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होने चाहिए। लोगों का कहना है कि पुलिस की निगरानी भी बढ़नी चाहिए ताकि लोग अपने परिवार के साथ सुरक्षित माहौल में वहां घूमने आ सकें।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेले में मारपीट करने वाले 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इसके खिलाफ कार्रवाई की है।

रिपोर्ट रजत मल्होत्रा ने दी है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।