मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Uttar Pradesh Breaking news श्रावस्ती

श्रावस्ती में 16 साल के किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

श्रावस्ती में संदिग्ध हालात में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला भिनगा कोतवाली के पटना खरगौरा गांव का है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
श्रावस्ती में 16 साल के किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Image credit: News Darpan Team

मामला भिनगा कोतवाली के पटना खरगौरा गांव का है। CO भरत पासवान के मुताबिक दिनांक 05.09.2026 को थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम पटना खरगौरा से सूचना मिली कि लगभग 17 वर्षीय अजय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है।

सूचना मिलते ही CO और भिनगा पुलिस पुलिस बल तथा फॉरेंसिक टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

परिजनों से की गई शुरुआती पूछताछ में जानकारी मिली कि रात में अजय कुमार की तबीयत खराब हो गई थी। खाना खाने के बाद वह सो गया था। सुबह जब परिजनों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

मौत की असली वजह जानने के लिए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

#Bihar#police investigation#किशोर मौत#पंचायतनामा#श्रावस्ती#संदिग्ध परिस्थितियां

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।