श्रावस्ती में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
श्रावस्ती के कोतवाली भिनगा क्षेत्र के हनुमानगढ़ी में गुरुवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
श्रावस्ती के कोतवाली भिनगा क्षेत्र के हनुमानगढ़ी में गुरुवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने कमरे की खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, इकौना के पटेल नगर निवासी रोज अली ने अपनी पुत्री रुकसार बानो उर्फ मुस्कान (20) का निकाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हनुमानगढ़ी, भिनगा निवासी शोएब के साथ किया था।
बताया गया कि गुरुवार सुबह मुस्कान कमरे में गई थी। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने कमरे की खिड़की तोड़ी और मुस्कान को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सक की सूचना पर भिनगा कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मौत को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रावस्ती में विवाहिता की मौत कहां हुई?
विवाहिता की मौत श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़ी में हुई।
मृतका की पहचान क्या है?
मृतका की पहचान रुकसार बानो उर्फ मुस्कान के रूप में हुई है। उसकी उम्र 20 साल थी।
मुस्कान को अस्पताल क्यों ले जाया गया था?
मुस्कान काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, जिसके बाद परिजनों ने खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस इस मामले में क्या कर रही है?
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग
- 2
मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई
- 3
सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र
- 4
शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल
- 5
श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।