मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Religious Press note श्रावस्ती

श्रावस्ती में सशस्त्र सीमा बल के कैंप में गणेश चतुर्थी की धूमधाम

श्रावस्ती के भिनगा में तैनात 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कैंपस में गणेश चतुर्थी पर्व की धूम मची रही। 14 सितंबर 2026 को धार्मिक आस्था, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ इस पर्व का शुभारंभ किया गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
श्रावस्ती में सशस्त्र सीमा बल के कैंप में गणेश चतुर्थी की धूमधाम
Image credit: News Darpan Team

श्रावस्ती के भिनगा में तैनात 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कैंपस में गणेश चतुर्थी पर्व की धूम मची रही। 14 सितंबर 2026 को धार्मिक आस्था, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ इस पर्व का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी के कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण के नेतृत्व में किया गया। गणेश चतुर्थी के इस शुभ मौके पर वाहिनी मुख्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर वाहिनी पारिवारिक आवासीय परिसर से होते हुए मंदिर में स्थित पूजा पंडाल तक भगवान श्री गणेश की भव्य झांकी निकाली गई।

ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों और नृत्य के बीच बलकर्मियों, संदीक्षा सदस्यों और उनके बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा माहौल 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से भक्तिमय हो गया।

पूजा पंडाल में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भजन-कीर्तन, सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

वाहिनी परिसर में गणेश पूजन का आयोजन आगामी 10 दिनों तक हर दिन किया जाएगा। पर्व का समापन 25 सितंबर 2026 को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के विधिवत विसर्जन और भंडारे के आयोजन के साथ किया जाएगा।

इस मौके पर कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण ने सभी बलकर्मियों और उनके परिवारजनों को गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, एकता, सद्भाव और पारिवारिक सौहार्द को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती प्रेरणा शर्मा, उप कमांडेंट श्री पीयूष सिन्हा, सहायक कमांडेंट श्री राहुल भरत माली, सहायक कमांडेंट श्री गौतम आजाद, चिकित्सा अधिकारी डॉ. कल्पना पाटील सहायक कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारी, बलकर्मी, संदीक्षा सदस्य और उनके बच्चे मौजूद रहे।

गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।