करवाचौथ पर बयान को लेकर हमीरपुर में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन
हमीरपुर में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सपा का प्रदर्शन हमीरपुर में कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ सपाइयों ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा।
हमीरपुर में कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ सपाइयों ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन करने की कोशिश की, लेकिन पुतला जलाने से पहले ही पुलिस ने उसे छीन लिया।
यह मामला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से करवा चौथ को 'खसम पूजा' कहे जाने के बाद तूल पकड़ गया है। सपा नेता युगांक मिश्रा ने जिलाधिकारी हमीरपुर को दिए ज्ञापन में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की।
सपाइयों का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और सनातन धर्म की मातृ-शक्तियों पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की। उनका कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान नारी के स्वाभिमान और धार्मिक भावनाओं पर सीधा प्रहार है। सपाइयों के मुताबिक, इस बयान से समाज में वैमनस्य फैल रहा है।
सपा ने BNS के तहत धार्मिक भावना आहत करने और महिला गरिमा भंग करने की धाराओं में कठोर कार्रवाई की मांग की है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग
- 2
मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई
- 3
सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र
- 4
शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल
- 5
श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।