मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
National Press note

समाजवादी पार्टी ने बिसौली में छात्र जागरूकता अभियान शुरू किया

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष जाहिद गाजी के नेतृत्व में बिसौली विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को समाजवादी पीडीए छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चलाया गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
समाजवादी पार्टी ने बिसौली में छात्र जागरूकता अभियान शुरू किया
Image credit: News Darpan Team

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष जाहिद गाजी के नेतृत्व में बिसौली विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को समाजवादी पीडीए छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान को प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी खुशबू अली ने संचालित किया।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी नेता सतीश प्रेमी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा को रोजगार से जोड़ते हुए शिक्षा नीति में आमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा और शिक्षा को पारदर्शी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संतुष्ट छात्र और नौजवान देश और प्रदेश के विकास की मुख्य धुरी हैं। उन्होंने कहा कि इनके बिना कोई भी प्रदेश खुशहाल नहीं हो सकता।

प्रदेश सचिव खुशबू अली ने छात्रों से अपील की कि वे छात्र सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और इसमें शिक्षा से संबंधित अपने सुझाव भी दें।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सोमेश प्रताप सिंह, राजीव यादव, विनोद यादव, विधानसभा अध्यक्ष अंशुल यादव, अरविंद यादव, प्रिंस कुमार भट्ट, आदित्य यादव, विकास पटेल, रविंद्र यादव, कपिलदेव, कृष्णवीर सिंह यादव, जितेश कुमार पाल और मो. शाकिर प्रमुखता से मौजूद रहे।

यह खबर रजत मल्होत्रा ने भेजी।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।