मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Uttar Pradesh General उत्तर प्रदेश

दंडवत यात्रा से लौटे अमन यादव का गांव में जोरदार स्वागत

रजत मल्होत्रा, बिसौली, बदायूं। अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का फिर से मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ दंडवत यात्रा पर निकले अमन यादव जब अपने गांव लौटे, तो उनका भव्य स्वागत किया गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
दंडवत यात्रा से लौटे अमन यादव का गांव में जोरदार स्वागत
Image credit: News Darpan Team

रजत मल्होत्रा, बिसौली, बदायूं। अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का फिर से मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ दंडवत यात्रा पर निकले अमन यादव जब अपने गांव लौटे, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। अमन यादव बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दवतरा से इस दंडवत यात्रा पर निकले थे।

गांव वापस आने पर माहौल स्वागत और उत्साह से भरा रहा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी, पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार, समस्त ग्रामवासियों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से अमन यादव का जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर कल्याण सिंह यादव, रोहित प्रेमी, शिवम यादव, कपिल देव, जितेश पाल, शाकिर हुसैन सहित सैकड़ों ग्रामीण और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अमन यादव के संकल्प, समर्पण और उत्साह की सराहना की। सभी ने कहा कि युवाओं का यह जोश 2027 में समाजवादी पार्टी को फिर से सत्ता में लाएगा। अमन यादव की दंडवत यात्रा को लेकर गांव में समर्थकों के बीच खासा उत्साह दिखा।

#aman yadav#samajwadi party#अखिलेश यादव#दंडवत यात्रा#बिसौली

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।