मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Religious General

कजरीतीज पर श्री सिद्धनाथ बाबा कांवरिया संघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा

श्री सिद्धनाथ बाबा कांवरिया संघ की कमेटी ने आज कजरीतीज के अवसर पर मरी माता मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
कजरीतीज पर श्री सिद्धनाथ बाबा कांवरिया संघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा
Image credit: News Darpan Team

श्री सिद्धनाथ बाबा कांवरिया संघ की कमेटी ने आज कजरीतीज के अवसर पर मरी माता मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ बड़ी भव्य नंदी की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं।

डीजे की धुन पर शिव भक्त जमकर थिरके और पूरी शोभायात्रा शहर भर में आकर्षण का केंद्र बनी रही। मरी माता मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा किसान डिग्री कॉलेज, डीएम चौराहा, नगर पालिका, पीपल चौराहा और घंटाघर से होती हुई सिद्धनाथ मंदिर पर जाकर खत्म हुई।

शोभायात्रा के संयोजक रवि प्रकाश गुप्ता और अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता की अगुवाई में यह जुलूस निकाला गया। सिद्धनाथ मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रवि गिरी जी महाराज ने सभी शिव भक्तों को इस पावन अवसर पर बधाई दी। पूरे शहर में कजरीतीज का उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।