श्रावस्ती में स्कूल में रील रोकने पर बवाल, इन्फ्लुएंसर पर धमकी का आरोप
श्रावस्ती के एक स्कूल में रील बनाने से रोकने पर विवाद का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
श्रावस्ती के एक स्कूल में रील बनाने से रोकने पर विवाद का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामला नवीन मॉर्डन थाना इलाके के उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर का बताया जा रहा है। शिक्षिका का आरोप है कि स्थानीय सोशल मीडिया इंफ़्युलेंसर आरती चौहान को स्कूल में रील बनाने से रोका गया था। इसी के बाद विवाद बढ़ गया।
शिक्षिका के मुताबिक, रील बनाने से रोकने के बाद आधा दर्जन लोग स्कूल पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने जानमाल की धमकी दी और ईंट से सर फोड़ने की भी धमकी दी। शिक्षिका ने मोबाइल और सरकारी अभिलेख छीनने के प्रयास का भी आरोप लगाया है।
शिक्षिका का कहना है कि जब उन्होंने डायल 112 को बुलाया, तो लोग धमकी देकर भागते दिखे। इस दौरान हुई बहस बाजी का वीडियो भी वायरल हुआ है।
सोशल मीडिया क्रिएटर पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिक्षिका ने BEO इकौना और थाने में शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रावस्ती के स्कूल में विवाद क्यों हुआ?
विवाद तब हुआ जब उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर में एक स्थानीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरती चौहान को रील बनाने से रोका गया।
शिक्षिका ने क्या आरोप लगाए हैं?
शिक्षिका ने गाली-गलौज, मारपीट, जानमाल की धमकी, ईंट से सिर फोड़ने की धमकी और मोबाइल व सरकारी अभिलेख छीनने की कोशिश का आरोप लगाया है।
मामला किस इलाके के स्कूल का है?
मामला श्रावस्ती के नवीन मॉर्डन थाना इलाके के उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर का बताया जा रहा है।
शिक्षिका ने शिकायत कहां की है?
शिक्षिका ने BEO इकौना और थाने में शिकायती पत्र दिया है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 4
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।