मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Weather General श्रावस्ती

UP के श्रावस्ती में स्कूल के चारों ओर जलभराव, बच्चे घुटनों तक पानी में पढ़ने को मजबूर

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में आकांक्षी जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसोना के ग्राम मनकौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के चारों तरफ बारिश का पानी भर गया है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
UP के श्रावस्ती में स्कूल के चारों ओर जलभराव, बच्चे घुटनों तक पानी में पढ़ने को मजबूर
Image credit: News Darpan Team

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में आकांक्षी जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसोना के ग्राम मनकौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के चारों तरफ बारिश का पानी भर गया है। इस वजह से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है।

विद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते पर भी जलभराव हो गया है। बच्चे घुटनों तक पानी में चलकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद विद्यालय परिसर के आसपास से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क से लेकर विद्यालय तक पानी भरा हुआ है। इस वजह से बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने नल को बंद कर दिया है। इसी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और विद्यालय के आसपास जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।