बीरगंज बाजार की जर्जर सड़क और जलभराव का अब स्थायी समाधान होगा
जनपद के आकांक्षी ब्लॉक जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना के मजरा बीरगंज बाजार में वर्षों से चली आ रही बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर बाजारवासियों का गुस्सा और दर्द फूट पड़ा।
जनपद के आकांक्षी ब्लॉक जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना के मजरा बीरगंज बाजार में वर्षों से चली आ रही बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर बाजारवासियों का गुस्सा और दर्द फूट पड़ा। जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक गुहार लगाने के बावजूद जब समस्या जस की तस बनी रही, तो कस्बा नगर अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता की पहल पर क्षेत्रीय विधायक राम फेरन पांडेय और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा 'ओम' ने मौके पर पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं।
बीरगंज बाजार स्थित ब्लॉक मुख्यालय से लक्ष्मणपुर-गंगापुर मोड़ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर से ग्राम पटना के बीच की सड़क पिछले कई सालों से जर्जर स्थिति में है। सड़क पर बना गहरा जलभराव न केवल बाजार आने-जाने वाले क्षेत्रीय नागरिकों और स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए मुसीबत बना है, बल्कि सीएचसी मल्हीपुर की एम्बुलेंस सेवाओं और स्थानीय राहगीरों के लिए भी रोजमर्रा का सिरदर्द साबित हो रहा है।
हैरानी की बात यह है कि तहसील जमुनहा, ब्लॉक जमुनहा और जिला स्तरीय अधिकारियों की लगातार आवाजाही के बावजूद इस मुख्य मार्ग की सुध नहीं ली गई। हाल ही में बाजारवासियों की लगातार शिकायतों पर जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग (PWD) श्रावस्ती की टीम ने चार दिन पहले बाजार का निरीक्षण भी किया था, लेकिन इसके बाद भी धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ।
प्रशासनिक उपेक्षा से परेशान होकर कस्बा अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय विधायक को मौके पर बुलाया। कस्बा नगर अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता के बुलावे पर बीरगंज बाजार पहुंचे विधायक राम फेरन पांडेय ने उपस्थित जनसमूह और व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सड़क और जलभराव की इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान कराया जाएगा तथा सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा।
इस दौरान कस्बा अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, मोनू गुप्ता, सोनू गुप्ता, राजा गुप्ता, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, हीरा लाल गुप्ता, मुरारीलाल, शिवांकर, प्रमोद कुमार, विनय कुमार, प्यारेलाल, मीडिया प्रभारी मो. शाह आजम और विष्णु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बीरगंज बाजार में कौन सी समस्या चल रही है?
बीरगंज बाजार की सड़क कई सालों से खराब हालत में है और उस पर गहरा जलभराव रहता है। इससे आने-जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और एम्बुलेंस सेवाओं को परेशानी हो रही है।
यह समस्या कितने समय से है?
लक्ष्मणपुर-गंगापुर मोड़ से ग्राम पटना के बीच की यह सड़क पिछले कई सालों से जर्जर स्थिति में है। बाजारवासियों ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला।
इस समस्या का समाधान कब होगा?
क्षेत्रीय विधायक राम फेरन पांडेय ने बीरगंज बाजार का दौरा करके जनता को आश्वस्त किया है कि सड़क और जलभराव की इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाएगा और सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा।
बीरगंज बाजार की समस्या पर किन लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ?
कस्बा नगर अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता की पहल पर क्षेत्रीय विधायक राम फेरन पांडेय और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा 'ओम' ने बाजार का दौरा करके समस्या को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 4
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।