News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Religious General श्रावस्ती

बीरगंज के काली मंदिर के सामने जलभराव से जन्माष्टमी का जश्न बर्बाद

जमुनहा क्षेत्र के कस्बा बीरगंज बाजार स्थित मां काली माता मंदिर के सामने सड़क पर लंबे समय से बना जलभराव का संकट इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की खुशियों पर पानी फेर गया।

बीरगंज के काली मंदिर के सामने जलभराव से जन्माष्टमी का जश्न बर्बाद
Image credit: News Darpan Team

जमुनहा क्षेत्र के कस्बा बीरगंज बाजार स्थित मां काली माता मंदिर के सामने सड़क पर लंबे समय से बना जलभराव का संकट इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की खुशियों पर पानी फेर गया। जलजमाव और गंदगी के कारण मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान होने वाले कई सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम प्रभावित हो गए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी भक्तों में भारी उत्साह था, लेकिन मंदिर के मुख्य रास्ते पर लबालब भरे पानी और कीचड़ के कारण श्रद्धालुओं का पहुंचना मुश्किल हो गया। सड़क पर जलभराव की वजह से जन्माष्टमी के दौरान कोई भी बड़ा कार्यक्रम नहीं हो सका।

जन्मोत्सव के पांचवें दिन आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद लेने पहुंचे श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलजमाव की वजह से इस बार मंदिर परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।

जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से नाराज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ गुड्डू गुप्ता और प्यारेलाल गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही पर कड़ा विरोध जताया है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने समय रहते सड़क और नालियों की मरम्मत नहीं कराई, जिसका खामियाजा हजारों श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ा।

समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ गुड्डू गुप्ता ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए दोषी विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जल्द से जल्द बीरगंज बाजार स्थित मां काली मंदिर मार्ग को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क व नाली का स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीरगंज के काली मंदिर के सामने जलभराव की वजह से क्या परेशानी हुई?

जलभराव और गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान होने वाले कई सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम प्रभावित हुए और कोई भी बड़ा कार्यक्रम नहीं हो सका।

जन्माष्टमी के दिन मंदिर परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में क्या बदलाव आया?

जलजमाव की वजह से इस बार मंदिर परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई।

मंदिर प्रबंधन ने किस विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है?

मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार और प्यारेलाल गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने समय रहते सड़क और नालियों की मरम्मत नहीं कराई।

अगर जल्दी समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण क्या करेंगे?

ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क व नाली का स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।