श्रावस्ती में राप्ती नदी सुरक्षित, नेपाल में बादल फटने के बाद भी खतरे से दूर
श्रावस्ती के लोगों के लिए राहत की खबर है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि नेपाल में बादल फटने और फ्लश फ्लड की घटना के बावजूद राप्ती नदी के जलस्तर में किसी तरह की बढ़ोतरी की आशंका नहीं है।
श्रावस्ती के लोगों के लिए राहत की खबर है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि नेपाल में बादल फटने और फ्लश फ्लड की घटना के बावजूद राप्ती नदी के जलस्तर में किसी तरह की बढ़ोतरी की आशंका नहीं है। जिला अधिकारियों ने जनपद के सभी लोगों को इस बात की जानकारी देते हुए आश्वासन दिया है कि फिलहाल हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।
राप्ती बैराज पर बुधवार शाम 8 बजे तक पानी का स्तर 127.00 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 0.70 मीटर नीचे बना हुआ है। बैराज पर अपस्ट्रीम गेज 127.700 मीटर और डाउनस्ट्रीम गेज 127.000 मीटर रिकॉर्ड किया गया। डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 3945 क्यूसेक रहा और पानी का रुख स्थिर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में इलाके में बारिश नहीं हुई है और सिल्ट कंटेंट 1380 पीपीएम मापा गया।
राप्ती लिंक चैनल से 410 क्यूसेक और आरएमसी से 3180 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वेस्ट राप्ती कुसुम में जलस्तर 2.49 मीटर है जो बढ़ रहा है, जबकि वेस्ट राप्ती सोनारी में 2.90 मीटर स्तर स्थिर बना हुआ है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम लगातार राप्ती नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने कहा कि अगर किसी तरह की विषम परिस्थिति बनती है तो जिला प्रशासन तुरंत अलर्ट जारी करेगा। फिलहाल लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है और नदी के किनारे रहने वाले इलाकों में सब कुछ सामान्य है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।