गाजियाबाद में शनि मंदिर चोरी का आरोपी दानिश गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना इलाके के एक शनि मंदिर से पीतल की मूर्तियां और पूजा का सामान चुराने वाले आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद पुलिस ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना इलाके के एक शनि मंदिर से पीतल की मूर्तियां और पूजा का सामान चुराने वाले आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से करीब ढाई लाख रुपये की चोरी की चीजें बरामद हुई हैं।
एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 2 सितंबर की सुबह मंदिर में चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल की।
सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस शातिर चोर दानिश तक पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर मंदिर से चोरी हुई पीतल की मूर्तियां और पूजा का सामान बरामद कर लिया है।
आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पोस्को, एनडीपीएस अधिनियम और दो चोरी के मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से इलाके में मंदिरों से चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। आगे की जांच जारी है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।