News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Crime Breaking news गाज़ियाबाद

इंदिरापुरम में दो वाहन चोरों गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिलें बरामद

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

इंदिरापुरम में दो वाहन चोरों गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिलें बरामद
Image credit: News Darpan Team

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हानि और निखिल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कई अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं।

आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए गाजियाबाद के इंदिरापुरम और पूर्वी दिल्ली के आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को आरोपी आगे खरीदारों को बेच देते थे और उससे मिलने वाले पैसों से अपने शौक पूरे करते थे।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंदिरापुरम में पुलिस ने कितने वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं?

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हानि और निखिल के रूप में हुई है।

पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के पास से क्या-क्या मिला?

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

ये आरोपी मोटरसाइकिल क्यों चोरी करते थे?

आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते थे। वे चोरी की गई मोटरसाइकिलों को खरीदारों को बेच देते थे और उससे मिलने वाले पैसों से अपने शौक पूरे करते थे।

ये आरोपी कहाँ-कहाँ से मोटरसाइकिल चोरी करते थे?

आरोपी गाजियाबाद के इंदिरापुरम और पूर्वी दिल्ली के आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस अभी क्या जांच कर रही है?

पुलिस इन आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।