News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Cyber Security General गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में सनसनीखेज खुलासा!

गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के आरडीसी (राजनगर) स्थित फेडरल बैंक शाखा में बड़ा गोल्ड लोन घोटाला सामने आया है।

बैंक शाखा का बाहरी दृश्य
बैंक शाखा की तस्वीर। · Image credit: News Darpan Team

गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के आरडीसी (राजनगर) स्थित फेडरल बैंक शाखा में बड़ा गोल्ड लोन घोटाला सामने आया है। आरोप है कि नकली सोने के आभूषणों को असली बताकर बैंक में गिरवी रखा गया और इसके आधार पर करीब 1.46 करोड़ रुपये का लोन हड़प लिया गया।

मामले में 20 खातों से 1 करोड़ 46 लाख रुपये निकाले जाने की बात सामने आई है। बैंक की शिकायत के बाद थाना कविनगर में वैल्यूअर और फिनटेक से जुड़े लोगों समेत 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को दीपांशु बंसल अपने साथी के साथ गोल्ड लोन लेने के लिए फेडरल बैंक की आरडीसी (राजनगर) शाखा पहुंचा था। उन्होंने बैंक में सोने के जेवरात पेश किए। शुरुआती जांच में वैल्यूअर ने इन जेवरात को सही बता दिया, जिसके बाद सोना गिरवी रख लिया गया।

बाद में जब बैंक में रैंडम चेकिंग की गई तो मामला सामने आया। जांच में गिरवी रखा गया सारा सोना नकली निकला। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने तुरंत अन्य गोल्ड लोन खातों की जांच शुरू की।

बैंक की जांच में नतीजा और चौंकाने वाला निकला। कुल 20 लोन खातों में नकली सोना गिरवी रखे जाने की बात सामने आई। इन खातों के जरिए ₹1,46,54,249 यानी लगभग 1.46 करोड़ रुपये का लोन पास करा लिया गया था।

जांच में यह भी सामने आया कि इनमें कई खाते रुपीक फिनटेक के माध्यम से रेफर किए गए थे। वैल्यूएशन भी एक ही एजेंसी ने की थी। इसी आधार पर बैंक ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

थाना कविनगर में दर्ज मुकदमे में दीपांशु बंसल, मयूर बंसल, वैल्यूअर दीपक ढल्ला, फिनटेक के हर्ष और अनुराग सिंह समेत कई नाम शामिल हैं। कुल 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

एसीपी कविनगर अभय राजेन्द्र डागा का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। बैंक रिकॉर्ड, दस्तावेज और मिलीभगत की पूरी श्रृंखला खंगाली जा रही है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक-दो लोगों का खेल नहीं, बल्कि संगठित तरीके से बैंक को चूना लगाने का बड़ा रैकेट था।

जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गाजियाबाद के फेडरल बैंक में क्या घोटाला हुआ है?

फेडरल बैंक की आरडीसी शाखा में नकली सोना गिरवी रखकर करीब 1.46 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन हड़पने का बड़ा घोटाला सामने आया है।

कितने खातों के जरिए यह लोन लिया गया था?

कुल 20 लोन खातों में नकली सोना रखकर 1,46,54,249 रुपये का लोन पास कराया गया था।

पुलिस ने इस मामले में कितने लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है?

पुलिस ने बैंक की शिकायत पर वैल्यूअर और फिनटेक से जुड़े लोगों समेत कुल 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।