News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
Religious Breaking news उज्जैन

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को सवारी के दौरान जान से मारने की धमकी

उज्जैन जिले के तराना में स्थित तिलभांडेश्वर प्राचीन मंदिर के महंत और पंचदशनाम जूना अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मोहन भारती को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को सवारी के दौरान जान से मारने की धमकी
Image credit: News Darpan Team

उज्जैन जिले के तराना में स्थित तिलभांडेश्वर प्राचीन मंदिर के महंत और पंचदशनाम जूना अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मोहन भारती को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी मंदिर के ऑफिशियल पेज पर मिली है।

धमकी में उन्हें सोमवार को निकलने वाली सवारी में मस्जिद के सामने गाने बजाने पर देख लेने की धमकी दी गई है। तराना में स्थित तिलभांडेश्वर प्राचीन शिव मंदिर में सावन और भादौ माह में सवारी निकाली जाती है। पिछले चार सोमवार से सवारी निकल रही है।

7 सितंबर को आखिरी सवारी निकलनी है। इससे पहले महंत मोहन भारती को धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि पिछली सवारी में मस्जिद के सामने का एक वीडियो वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो में बज रहे गाने को लेकर akram_1414 के सोशल मीडिया आईडी से अपशब्द कहते हुए मस्जिद के सामने गाने नहीं बजाने की बात लिखी है। इसके बाद कुछ और यूजर ने भी धमकी भरे लहजे में रिएक्ट किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को क्या धमकी मिली है?

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत मोहन भारती को मंदिर के ऑफिशियल पेज पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में कहा गया है कि सोमवार को निकलने वाली सवारी में मस्जिद के सामने गाने बजाने पर 'देख लेंगे'।

यह सवारी कहाँ और कब निकाली जाती है?

यह सवारी उज्जैन जिले के तराना में स्थित तिलभांडेश्वर प्राचीन शिव मंदिर से निकाली जाती है। सावन और भादौ माह के सोमवार को सवारी निकाली जाती है। 7 सितंबर को आखिरी सवारी निकलनी है।

धमकी देने वाले ने क्या समस्या बताई है?

पिछली सवारी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मस्जिद के सामने गाने बज रहे थे। इसके बाद akram_1414 नाम के सोशल मीडिया यूजर ने गाने को लेकर अपशब्द कहते हुए मस्जिद के सामने गाने न बजाने की बात लिखी है।

महंत मोहन भारती कौन हैं?

महंत मोहन भारती तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत हैं और साथ ही पंचदशनाम जूना अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

#temple#उज्जैन#तराना#धमकी#महंत#सवारी#सामाजिक विवाद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।