श्रावस्ती में सवर्ण आर्मी का सत्याग्रह, आरक्षण सुधार की मांग
श्रावस्ती में आरक्षण व्यवस्था में सुधार और समान अवसर की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी एवं अन्य संगठनों ने सत्याग्रह किया।
श्रावस्ती में आरक्षण व्यवस्था में सुधार और समान अवसर की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी एवं अन्य संगठनों ने सत्याग्रह किया। रिजर्वेशन रिफॉर्म सत्याग्रह के बैनर तले संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति महोदय के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र श्रीवास्तव और प्रदेश प्रभारी विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ता अमन पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कई मांगें रखी गईं। इनमें जातिगत आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग शामिल है। एससी-एसटी अधिनियम में जरूरी सुधार करने की मांग भी की गई है।
यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग ज्ञापन में की गई। सामान्य वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की भी मांग रखी गई।
इस दौरान आरएचए के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा समेत संगठन से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रदेश प्रभारी विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ता अमन पांडेय ने कहा कि देश के हर नागरिक को समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय के मुताबिक आरक्षण व्यवस्था में सुधार जरूरी है और इसी मकसद को लेकर रिजर्वेशन रिफॉर्म की मांग उठाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार और प्रशासन तक पहुंचा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति महोदय से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार कर जरूरी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।