श्रावस्ती में तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण ढहाया, सपा का विरोध
श्रावस्ती के इकौना इलाके में तालाब की जमीन पर किए गए कथित अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया, जिसके बाद इलाके में सियासी घमासान शुरू हो गया है।
श्रावस्ती के इकौना इलाके में तालाब की जमीन पर किए गए कथित अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया, जिसके बाद इलाके में सियासी घमासान शुरू हो गया है।
इस बुलडोजर एक्शन के बाद समाजवादी पार्टी के नेता मकसूद आलम खुद मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मिले। उन्होंने पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी और जिला प्रशासन तथा भाजपा सरकार की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
सपा नेता मसूद आलम ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 'गिद्ध की तरह नजर गड़ाए बैठे अवैध प्लॉटिंग कारोबारियों के हित में काम कर रही है भाजपा सरकार।' उन्होंने आगे निशाना साधते हुए कहा, 'आगे के गरीबों के आशियाने ढाए जा रहे हैं ताकि पीछे अवैध कॉलोनियां काटकर भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाया जा सके।'
इकौना में प्रशासन की तरफ से किए गए इस ध्वस्तीकरण एक्शन के बाद अपना आशियाना गंवाने वाले परिवार बैकफुट पर आ गए हैं। सियासी दलों की दखल से अब यह मामला और भी गरमाया है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।